करपी: अरवल जिले के सोहसा एवं मैनपुरा पैक्स अध्यक्ष को मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत किया गया सम्मानित
Karpi, Arwal | Mar 7, 2024 गुरुवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने अरवल जिले के सोहसा एवं मैनपुरा पैक्सअध्यक्ष को बेहतर कार्यों को संपादित करने को लेकर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत पटना के अरण्य भवन में प्रोत्साहन राशि एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार शामिल हुए।