गोपालगंज: बंजारी बाईपास पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।