केशकाल: गोबरहीन शिव मंदिर में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
केशकाल विकासखंड स्थित प्राचीन गोबरहीन शिव मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गोबरहीन मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है।