बिहार: अयोध्या में राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार शरीफ में चौक चौराहों पर पुलिस बल की हुई तैनाती
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 अयोध्या में होने वाले राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहारशरीफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है । हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है , छोटे-छोटे नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए गये हैं । विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि किसी भी प्रकार का उपद्रव ना हो जिसको लेकर शहर के सभी इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, खासकर मंदिरों के पास अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है ।