फुलवरिया में नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, अस्सी करोड़ की आठ बीघा भूमि कब्जेदारों से करायी मुक्त
Sadar, Varanasi | Aug 12, 2024 नगर निगम, वाराणसी ने आज दूसरे दिन अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये फुलवरिया में नगर निगम की आठ बीघा जमीन जो अस्सी हजार वर्गमीटर है, आज बड़ी कार्यवाही करते हुये कब्जेदारों से खाली करा दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग नगर निगम प्रशासन द्वारा आज सुबह प्रर्वतन दल, अतिक्रमण विभाग, राजस्व विभाग, सामान्य विभाग की टीम मौके पर उपस्थित हुई।