जीरन: ग्राम केरी फायरिंग मामले में जीरन पुलिस ने फरार आरोपी को शरण देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Jiran, Neemuch | Jul 10, 2025 गुरुवार को रात 10:00 बजे जीरन पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नीमच जिले के ग्राम केरी में हुई फायरिंग की गंभीर घटना के फरार आरोपी को शरण देने वाले आरोपी वरदीचंद मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 3 जुलाई की रात मुखबिरी की रंजिश को लेकर आरोपियों ने फरियादी के घर पर जानलेवा हमला और फायरिंग की थी। मामले में जीरन थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुख