जीरन: ग्राम कैरी में स्कार्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Jiran, Neemuch | Jul 3, 2025 नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम केरी में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां नकाबपोश अज्ञात बदमाश स्कार्पियो सवार होकर पहुंचे और तस्कर दशरथ सिंह के घर पर पहले गाड़ी से दरवाजे को टक्कर मारी, फिर अंधाधुंध फायरिंग की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।