जीरन: जीरन पुलिस ने ट्रक से 100 किलो डोडाचूरा किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Jiran, Neemuch | Jun 27, 2025 शुक्रवार को रात 9:00 बजे करीब थाना जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई में 100 किलोग्राम डोडाचूरा मय ट्रक जब्त किया गया हैं, पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है।