मैहर जिले के अमरपाटन बस स्टैंड में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 14 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।