चूरू: गांव खिंवासर में 30 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 4, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खींवासर में 30 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन निजी वाहन से विवाहिता को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने विवाहिता का ईलाज किया। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद उसे बीकानेर रैफर किया गया है।