चूरू: रोडवेज़ डिपो चुरू के सामने बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव लेने से इंकार कर मोर्चरी के सामने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Apr 4, 2025 चूरू के रोडवेज डिपो के सामने बस की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव लेने से इंकार करते हुए शुक्रवार को यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता, रोडवेज बस की व्यवस्थाओं के सुधार करने व ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग।