कानपुर देहात: टायर फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 2 मजदूर जिंदा जले; मालिक फरार!
गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव स्थित ओम जेवी आरडी टायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब 5 बजे ऑयल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त 6 मजदूर काम कर रहे थे। आग की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फैक्ट्री मालिक रमेश के फरार होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
📍 जरिहा गांव, कानपुर देहात
.
#KanpurDehat #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews
Mathura, Mathura | Sep 21, 2026