बेगूसराय: कपस्या में नगर विधायक ने अपने आवास पर नगर विकास मंत्री का स्वागत किया, चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
कपस्या अवस्थित अपने आवास पर नगर विधायक कुंदन कुमार ने नगर विकास मंत्री नितिन नवीन का स्वागत बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया. इस दौरान विधानसभा चुनाव- 2025 की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने बताया कि भागलपुर जाने के क्रम में नगर विकास मंत्री हमारे आवास पर आए. इस दौरान विधानसभा चुनाव तैयारी के बारे में बिंदु बार बताया.