आरंग: मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 47 पाव अवैध शराब और कार ज़ब्त
Arang, Raipur | Jun 14, 2025 मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 47 पाव अवैध रूप से देसी मसाला शराब और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली कर को जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्यवाही की गई है।