पटियाली: नगला बक्शी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पटियाली थाना क्षेत्र में नगला बक्शी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर के ग्राम पेरिया निवासी 32 वर्षीय विकल कुमार यादव खेत से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।