इकौना: तहसील इकौना में किसान यूनियन ने मासिक पंचायत कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन
तहसील इकौना में किसान यूनियन के द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की गई। वहीं छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम इकौना को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई, वहीं एसडीएम के द्वारा किसानों को उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए भरोसा दिलाया गया।