इकौना: सेमगढ़ा बेहनन पुरवा मे पैर फिसलने से तालाब मे डूबा लड़का, घंटो बाद निकाला गया शव, कार्रवाई में जुटी पुलिस
सेमगढ़ा बेहनन पुरवा में बीते बृहस्पतिवार गांव के बाहर बने तालाब के पास टहलने गया एक लड़का पैर फिसलने के चलते गहरे पानी में डूब गया। वहीं सूचना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत करने के बाद तालाब से लडके के शव को बाहर निकाल लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।