इकौना: इकौना मे विधायक तहसील जमुनहा मे सदस्य विधान परिषद ने CM कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 13 लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
इकौना और तहसील जमुनहा मे बीते मंगलवार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 13 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया है। दरअसल सभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरित की गई है, इसका प्रमाण पत्र उन्हें दिया गया है। इसी के तहत तहसील जमुनहा में दो लाभार्थियों को जबकि इकौना में 11 लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरित का प्रमाण पत्र दिया गया।