इकौना: मदारा चौकी के पास सड़क किनारे माइनर नहर के पानी में गिरी कार, चालक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, कार को निकाला गया बाहर
मदारा चौकी के पास बीते बृहस्पतिवार एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पानी में चली गई। वही आनन फानन में कार के अंदर से चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा की कार के अंदर सिर्फ चालक ही मौजूद था। वहीं चालक कार का ड्राइवर बताया जा रहा फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।