सागर नगर: सागर विधायक ने धर्मश्री स्थित निवास कार्यालय में लगाया जनता दरबार बड़ी संख्या में अपनी समस्या लेकर पहुंचे नागरिक
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने गुरुवारको धर्मश्री स्थित अपने निवास कार्यालय पर जनता दरबार लगाया।सागर विधानसभा के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे,पहले तो विधायक ने सभी लोगों का हाल-चाल जाना इसके बाद एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ लोगों की समस्याएं तो मौके पर ही हल कराई।