सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित, नरयावली और बंडा के विधायक भी रहे मौजूद
सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक ली। बैठक में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ, इंजीनियर, अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश कहा कि जल जीवन मिशन का कोई भी कार्य बिना जनप्रतिनिधियों के सत्यापन के हैंडोवर ना किया जाए।