सागर नगर: जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर ने जिले के 2 आदतन अपराधियों को 6-6 माह की अवधि के लिए किया ज़िला बदर
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त भूरे उर्फ धर्मेन्द्र पिता हुकुम अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी राजीवनगर वार्ड थाना मोतीनगर एवं राजकुमार पिता कलू राय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नीमोन थाना बहरौल जिला सागर को 6-6 माह की अवधि के लिये सागर जिले की सीमाओं से निष्कासित किया।