सागर नगर: नेपाल पैलेस कॉलोनी में हुए ट्रिपल मर्डर मामले का सागर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी देवर को किया गया गिरफ़्तार
सागर के नेपाल पैलेस कॉलोनी में 30 जुलाई की रात को हुए ट्रिपल मर्डर मामले का गुरुवार को सागर पुलिस ने खुलासा कर दिया।प्रभारी एसपी डॉ संजीव उइके ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया मामले में शुरू से ही परिजन का हाथ होने का शक था। देवर प्रवेश पटेल द्वारा भाभी वंदना पटेल उम्र 35 साल दोनों सगी भतीजियों अवंतिका उम्र 8 अनविका उम्र 3 साल की हत्या की।