सागर नगर: विधायक ने चकराघाट का किया निरीक्षण, बोले- चकराघाट का नया नामकरण भी होगा और गंगा आरती की भी होगी शुरुआत
सागर विधायक शैलेंद्र ने जैन सागर शहर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चकराघाट का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए सौंदर्करण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारे चकराघाट में कई प्राचीन मंदिर हैं यह लोगों की आस्था का केंद्र है और चकरा घाट का नया नामकरण पद्माकर घाट के नाम पर किया जाएगा। गंगा आरती की शुरुआत होगी।