अमरोहा: कांका सराय में एक अपराधी को किया गया जिला बदर, पुलिस ने मुनादी करते हुए दी सूचना
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 कांका सराय में एक अपराधी को जिला बदर किया गया है पुलिस ने अपराधी कासिम पुत्र बुददन के घर जाकर मुनादी करते हुए उसे जिला बदर होने की सूचना दी। देहात थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया अपराधी को चेतावनी दी गई है कि यदि वह जिले की सीमा में कहीं दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।