अमरोहा: कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने अमरोहा लोकसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम, कहा- नहीं लड़ रहा चुनाव
Amroha, Amroha | Apr 2, 2024 अमरोहा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी दानिश अली को बनाया था फिर भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन ने 3 अप्रैल को कांग्रेस से नामांकन करने का दावा किया था। उन्होंने अपने पोस्टर भी वायरल किए थे और भारी संख्या में लोगों से नामांकन में पहुंचने की अपील की थी पर अब चौधरी ने चुनाव लड़ने से इंकार किया है।