अमरोहा: जिला पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 325 वाहनों के काटे चालान
Amroha, Amroha | Apr 2, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में 325 वाहनों के चालान काटे हैं। एसपी ने कहा कि कोई भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें ताकि सड़क हादसों में कमी आए ।