⚠️ Smoking is injurious to health. धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
सिगरेट पीने वालों को फिर लगा झटका! ITC ने अपनी Gold Flake Premium सिगरेट की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। अब 10 सिगरेट वाले पैक के लिए ग्राहकों को 125 रुपये की जगह 135 रुपये चुकाने होंगे। खास बात यह है कि इसी साल जून में भी कंपनी ने कीमतें बढ़ाई थीं। यानी कुछ ही महीनों में दूसरी बार सिगरेट के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब smokers की जेब पर पड़ने वाला है।