भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच एएसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा शुरू, देरी से पहुंचने पर तीन को नहीं मिली एंट्री
भीलवाड़ा जिले में एएसआई एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 15,327 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं।देरी से पहुंचने वाले तीन अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।