टीकमगढ़: जलसा होटल:पपौरा ट्रस्ट में घमासानः भाजपा पार्षद राजीव जैन पर फर्जी चेक से केस दर्ज कराने का आरोप
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल पपौरा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पार्षद एवं ट्रस्ट उपाध्यक्ष राजीव जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रस्ट मंत्री विनय जैन ने दावा किया कि वर्ष 2012 के 80 हजार रुपए के चेक में कथित रूप से तारीख बदलकर 2020 दर्शाई गई और उसी आधार पर पूर्व अध्यक्ष कोमलचंद्र सुनवाहा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया।