सिमडेगा: सिमडेगा बस स्टैंड का निरीक्षण, बदहाली हुई उजागर
सिमडेगा का वीर शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। बुधवार शाम 4 बजे हुए निरीक्षण में शौचालय गंदे, यात्री शेड जर्जर और सुरक्षा व्यवस्था नदारद पाई गई। बस यूनियन अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर राजस्व बंद करेंगे। नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की ने जल्द सुधार का भरोसा दिलाया।