पोहरी: आंगनबाड़ी केंद्र सोनीपुरा में पोषण मटका सजाकर पोषण सुरक्षा की दी गई सीख: जिला समन्वयक अजय यादव
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 9 अप्रैल को पोहरी ब्लॉक के ग्राम सोनीपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार शाम 4 बजे तक एक विशेष पोषण मटका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों और उनके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विकास संवाद के जिला समन्वयक अजय यादव द्वारा की गई।