कामडारा: धुमकुड़िया में भवन निर्माण को लेकर बैठक बेनतीजा, ग्रामीणों का विरोध जारी
Kamdara, Gumla | Apr 10, 2026 अरहरा बाजार टांड़ में बन रहे धुमकुड़िया भवन को लेकर कामडारा थाना परिसर में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। ग्रामीण निर्माण कार्य रोककर भवन को दूसरी जगह बनाने की मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी भी की।कोंसा पंचायत के खाता नंबर 132, प्लॉट 2223 की सरकारी जमीन पर कल्याण विभाग द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है।