तमकुही राज: तमकुहीराज के SDM ने लेखपाल के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद किया निलंबित
तमकुहीराज तहसील में तैनात लेखपाल रविकांत का घरौनी बनाने के नाम पर तहसील क्षेत्र के गांव परसा उर्फ सिरसिया एहतमाली निवासी ग्रामीण रामनाथ से पांच हजार रुपये का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमकुहीराज के SDM ऋषभ पुण्डीर ने उसका संज्ञान लेकर लेखपाल रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।