कुशलगढ़: कुशलगढ़ में गूंजा जय श्रीराम! 45 फीट ऊंचे रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी से जगमगाया आजाद मैदान
कुशलगढ़ नगर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद मैदान में मंगलवार देर शाम हजारों नगरवासियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हितेश पडियार ने अग्नि प्रज्वलित कर रावण दहन की परंपरा निभाई। इस दौरान भव्य आतिशबाजी से पूरा मैदान रोशनी से जगमगा