देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने 11 साल बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी और सीएल एक्ट के मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
थाना देवबंद पुलिस ने 11 साल से अदालत में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर देवबंद थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाल्मीकि कॉलोनी निवासी सावन पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया गया है।