झांसी: दिल्ली में कैंसर पीड़ित बेटी का दर्द देख बुजुर्ग महिला रास्ते भर रोईं, ट्रेन की लॉबी में गिरने से हो गई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2025 झांसी स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला के शव को ट्रेन से उतारा गया है। वह दिल्ली से महोबा के लिए यात्रा कर रही थीं। उनके साथ उनका पोता भी था। वह सीट से उठीं और वहीं ट्रेन के फर्श पर गिर गईं। जबतक रेलवे की मदद आती, उन्होंने दम तोड़ दिया। यहां झांसी जीआरपी को जानकारी हुई तो उन्होंने शव को ट्रेन से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।।