झांसी: नवाबाद पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, पूरे शहर में छिपाकर रखे थे 11 दो पहिया वाहन, पुलिस लाइन में हुआ खुलासा
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2025 झांसी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी ने ये गाड़ियां शहर के अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखी थीं। चोर को ये भी डर था कि उसकी चोरी की गईं गाड़ियां कोई दूसरा न चोरी कर ले। इसीलिए उसने दो लोगों को गाड़ियों की निगरानी में लगा रखा था। आरोपी चोरी की गाड़ी का सौदा करने की तैयारी कर रहा था।