श्योपुर: नाली से पानी निकालने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, मानपुर थाने में क्रॉस प्रकरण दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैनी में दो पक्षो में नाली निकालने की बात को लेकर गुरूवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है।