खागा: गढ़वा में मंदिर की जमीन पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, SDM खागा से की शिकायत की कार्रवाई की मांग
किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर से जुड़ी ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के संरक्षण में कुछ दबंग व्यक्ति सरकारी भूमि पर मिट्टी भराई कराकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में कार्रवाई न हो