लोहारू: पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में पेड़ों पर क्यूआर कोडिंग कर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
Loharu, Bhiwani | Apr 28, 2025 पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में एक अभिनव पहल के तहत विद्यालय परिसर के पेड़ों पर क्यूआर कोडिंग की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को पेड़ों के बारे में वैज्ञानिक, व्यावहारिक और रोचक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे पेड़ों की सही देखभाल कर सकें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बन सकें।