लोहरदगा: प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के राजू को सौंपी लोहरदगा संगठन की विस्तृत रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं लोहरदगा जिला कांग्रेस के प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने रविवार शाम करीब 6 बजे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर लोहरदगा जिले में संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह मरावी भी मौजूद रहे।