आज़मगढ़: सूरत से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से आकर शाहगंज में उतरे यात्री के सामान के बैग को आजमगढ़ में RPF ने किया सुपुर्द
मंगलवार को रेल मदद विभाग से आरपीएफ आजमगढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 19045 डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के कोच संख्या B-6 के बर्थ नंबर 68 पर यात्रा कर रहे यात्री छोटे लाल यादव का सामान छूट गया है। उक्त सूचना के आधार पर उपरोक्त ट्रेन के 3:20 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आगमन पर कोच को चेक किए जाने पर कोच संख्या B-6 के बर्थ नंबर 68 के नीचे से सामान मिला।