आज़मगढ़: कुरियाव निवासी पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से दबंग पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगाई गुहार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरियाव गांव में भूमि विवाद की रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पीड़ित को जमकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरायमीर थाना में की तो पुलिस ने पीड़ित का ही चालान कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर दबंग पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।