बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता की बरामदगी की, अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त शिवा उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रामू निवासी ग्राम घनश्यामपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को दिन में 1 बजे न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त शिवा द्वारा जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को भगा ले जाया गया था।