भिंड नगर: देहात थाना पुलिस ने दबोहा मोड से 14 साल से फरार ₹10 हजार के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
भिंड देहात थाना पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी स्थायी वारंटी को गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रहकर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत को मुखबिर से सूचना मिली कि 14 साल से फरार स्थायी वारंटी को दबोहा मोड से पकडा है