ईशानगर थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने आज ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया है 12 दिसंबर दोपहर 2:00 बजे से यह निरीक्षण ईशानगर कस्बे की विभिन्न ज्वेलरी दुकानों पर किया गया इस दौरान दुकानदारों की समस्याओं को सुना एवं सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी दिशा निर्देश दिए जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरा नहीं था उनमें सीसीटीवी कैमरा लगवाने की हिदायत थाना प्रभारी ने दी है