दलौदा: दलोदा थाना क्षेत्र के निरधारी फंटे से एक व्यक्ति को 20 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा
शंकर लाल पिता भागीरथ को 20 क्वार्टर अवैध देसी प्लेन शराब के साथ दलोदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निरधारी फंटे से पकड़ा।दलोदा थाने में पदस्थ ईश्वर लाल राठौर द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई है। लगातार अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी है।