कुरावली: एसपी के निर्देश पर कुरावली थानाध्यक्ष ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों से काली फिल्म उतरवाई
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष लाली सिंह भाटी ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पहिया वाहन पर लगी काली फिल्मों को उतरवाकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।