झांसी: सदर बाजार क्षेत्र में अवध फूड शॉप के कर्मचारी को कुछ युवकों ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 सदर बाज़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राहक और उसके साथियों द्वारा अवध फूड शॉप के कर्मचारी के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला सदर बाज़ार थाना क्षेत्र का है, सोमवार को जहां एक ग्राहक ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ पहले बहस की, जिसके बाद उसने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर कर्मचारी को पीटा।